जानिये, भारत के अबतक के मंत्रियों की सूची (1946-2020)

indian rail minister

भारत के वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल है। उन्हें मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में भी रेल मंत्री बनाया और इसके अलावा कॉमर्स और इंडस्ट्री मंत्रालय भी दिया। पीयूष गोयल फिलहाल राज्यसभा में सदस्य हैं। इससे पहले वो 2014 से 2017 तक पावर, कोल मंत्रालय में राज्य मंत्री भी थे। उन्होंने बिजली मंत्री रहते हुए कई बड़े काम किए। इसके साथ ही अंगडी सुरेश चन्नबसप्पा को भी रेल राज्य मंत्री बनाया गया है। भारत में वर्ष 1946 से अब तक 39 रेलमंत्री रह चुके है।



आपको बता दे कि रेल मंत्रालय देश में रेलों के निर्माण और परिवहन को संभालने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। रेल मंत्रालय का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित रेल भवन है। भारत के पहले रेलमंत्री आसफ अली थे, जिन्होंने 2 सितंबर 1946 से 14 अगस्त 1947 तक अंतरिम सरकार कार्यभार संभाला। जबकि स्वतंत्र भारत के पहले रेलमंत्री जॉन मथाई थे, जिनका कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 22 सितंबर 1948 तक रहा। 10 जनवरी 1886 को जन्में जॉन मथाई को वर्ष 1959 में भारत सरकार ने पद्मविभूषण की उपाधि से विभूषित किया था।

भारत के मंत्रियों की सूची इस प्रकार है–
1. आसफ अली : 2 सितंबर, 1946 – 14 अगस्त, 1947
2. जॉन मथाई : 15 अगस्त, 1947 – 22 सितंबर, 1948
3. एन गोपालस्वामी आयंगर : 22 सितंबर, 1948 – 13 मई, 1952
4. लाल बहादुर शास्त्री : 13 मई, 1952 – 7 दिसंबर 1956
5. जगजीवन राम : 7 दिसंबर, 1956 – 10 अप्रैल, 1962
6. स्वर्ण सिंह : 10 अप्रैल, 1962 – 21 सितंबर, 1963
7. ए. सी. दासप्पा : 21 सितंबर, 1963 – 8 जून, 1964
8. एस. के. पाटिल : 9 जून, 1964 – 12 मार्च, 1967
9. सी. एम. पूनाचा : 13 मार्च, 1967 – 14 फरवरी, 1969
10. राम सुभग सिंह : 14 फरवरी, 1969 – 4 नवंबर, 1969
11. पी. गोविन्द मेनन : 4 नवंबर, 1969 – 18 फरवरी, 1970
12. गुलजारीलाल नंदा : 18 फरवरी, 1970 – 17 मार्च, 1971
13. के. हनमुन्थैया : 18 मार्च, 1971 – 22 जुलाई, 1972
14. टी. ए. पई : 23 जुलाई, 1972 – 4 फरवरी, 1973
15. ललित नारायण मिश्रा : 5 फरवरी, 1973 – 2 जनवरी, 1975
16. कमलापति त्रिपाठी : 11 फरवरी, 1975 – 23 मार्च, 1977
17. मधु दंडवते : 26 मार्च, 1977 – 28 जुलाई, 1979
18. टी. ए. पई : 30 जुलाई, 1979 – 13 जनवरी, 1980
19. कमलापति त्रिपाठी : 14 जनवरी, 1980 – 12 नवंबर, 1980
20. केदार पांडे : 12 नवंबर, 1980 – 14 जनवरी, 1982
21. प्रकाश चंद्र सेठी : 15 जनवरी, 1982 – 2 सितंबर, 1982
22. ए. बी. ए.  गनी खाँ चौधरी : 2 सितम्बर, 1982 – 31 दिसंबर, 1984
23. बंसी लाल : 31 दिसबंर, 1984 – 4 जून, 1986
24. मोहसिना किदवई : 24 जून, 1986 – 21 अक्टूबर, 1986
25. माधवराव सिंधिया : 22 अक्टूबर, 1986 – 1 दिसंबर, 1989
26. जॉर्ज फर्नांडिस : 5 दिसबंर, 1989 – 10 नवंबर, 1990
27. जनेश्वर मिश्र : 21 नवंबर, 1990 – 21 जून, 1991
28. सी. के. जाफर शरीफ : 21 जून, 1991 – 16 अक्टूबर, 1995
29. राम विलास पासवान : 1 जून, 1996 – 19 मार्च, 1998
30. नीतीश कुमार : 19 मार्च, 1998 – 5 अगस्त, 1999
31. राम नाइक : 6 अगस्त, 1999 – 12 अक्टूबर, 1999
32. ममता बनर्जी : 13 अक्टूबर, 1999 – 15 मार्च, 2001
33. नीतीश कुमार : 20 मार्च, 2001 – 22 मई, 2004
34. लालू प्रसाद यादव : 23 मई, 2004 – 25 मई, 2009
35. ममता बनर्जी : 26 मई, 2009 – 19 मई, 2011
36. दिनेश त्रिवेदी : 12 जुलाई, 2011 – 14 मार्च, 2012
37. मुकुल रॉय : 20 मार्च, 2012 – 21 सितंबर, 2012
38. सी. पी. जोशी : 22 सितम्बर, 2012 – 28 अक्टूबर, 2012
39. पवन कुमार बंसल : 28 अक्टूबर, 2012 – 10 मई, 2013
40. सी. पी. जोशी : 11 मई, 2013 – 16 जून, 2013
41. मल्लिकार्जुन खड़गे : 17 जून, 2013 – 25 मई, 2014
42. डी. वी. सदानंद गौड़ा : 26 मई, 2014 – 9 नवंबर, 2014
43. सुरेश प्रभु : 10 नवंबर, 2014 – 3 सितंबर, 2017
44. पीयूष गोयल : 3 सितंबर, 2017 – अब तक



वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल का सफर
- 2001-2004 तक निदेशक (गर्वनमेंट नॉमिनी), बैंक ऑफ बड़ौदा
- 2002-2004 तक सदस्य, टास्क फोर्स फॉर इंटरलिकिंग ऑफ रिवर्स, भारत सरकार
- 2004-2008 तक डायरेक्टर (गर्वनमेंट नॉमिनी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- मार्च 2010 से मई 2014 तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
- जुलाई 2010 तक राज्यसभा के लिए चुने गए
- अगस्त 2010 से मई 2014 तक सदस्य कमेटी ऑफ फाइनेंस
- नवंबर 2010 से मई 2014 तक मेंबर, कंसलटेटिव कमेटी फॉर डिफेंस
- अगस्त 2012 से मई 2014 तक मेंबर, कमेटी ऑन प्रोविजन ऑफ कम्प्यूटर इक्वीपमेंट टू मेंबर ऑफ राज्यसभा
- 27 मई 2014 से 3 सितंबर 2017 तक मिनिस्ट्री ऑफ पावर, न्यू एवं रिन्यूएबल एनर्जी, कोल के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- 5 जुलाई 2016 से 3 सितंबर 2017 तक मिनिस्ट्री ऑफ माइन्स के राज्य मंत्री
- जुलाई 2016 तक दोबारा राज्यसभा सदस्य चुने गए
- 3 सितंबर 2017 से अब तक तक रेलवे मंत्री और कोयला मंत्रालय
- 14 मई 2018 से 22 अगस्त 2018 तक वित्त और उद्योग मंत्री
- 23 जनवरी 2019 से अब तक वित्त मंत्री
- नरेंद्र मोदी की नई सरकार में रेल मंत्री